फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Accused arrested for making pornographic video viral

Etah News: अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Aug 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 12 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for making pornographic video viral
एटा। छात्रा के साथ छेड़छाड़ करते हुए युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया था। आरोपी को थाना निधौली कलां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज करा पुलिस को बताया था कि नवंबर 2024 में एक दिन वह कॉलेज से लौट रही थी। उसी समय रास्ते में आरोपी अंकित निवासी नगला बरी मिल गया और हाथ पकड़कर खींचने लगा। काफी विरोध के बाद भी वह नहीं माना और खींचते हुए पास में ही बने एक खंडहर में ले गया।

वहां पहुंचकर छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत करने लगा। इसी बीच आरोपी ने गलत हरकतें करते हुए एक वीडियो बना लिया।अंकित को वह वीडियो 9 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपलोड कर दिया। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाना निधौली कलां पुलिस ने आरोपी अंकित को सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed