{"_id":"652be97cf29c308a0d0977a7","slug":"accountants-announcedwill-not-do-work-in-other-areas-etah-news-c-163-1-sagr1016-6898-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लेखपालों का एलान...नहीं करेंगे दूसरे क्षेत्रों का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लेखपालों का एलान...नहीं करेंगे दूसरे क्षेत्रों का काम
Sun, 15 Oct 2023 07:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 15 Oct 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। लेखपाल संघ की अलीगंज उपशाखा ने एलान कर दिया है कि दूसरे क्षेत्रों का काम नहीं करेंगे। वर्तमान में अलीगंज तहसील में कुल 28 लेखपाल तैनात हैं। ऐसे में 43 अतिरिक्त क्षेत्रों का काम यही लेखपाल देख रहे हैं। उन्होंने सोमवार को इनके बस्ते जमा करने का एलान किया है। ऐसे में इन क्षेत्रों के तमाम कार्य प्रभावित हो जाएंगे।
शनिवार को अलीगंज थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान यह मामला शुरू हुआ था। लेखपाल संघ का आरोप है कि एसडीएम प्रतीक त्रिपाठी ने लेखपालों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। अनुपस्थिति लगाकर वहां से भगा दिया। इसे लेकर लेखपालों ने शनिवार को ही एकत्रित होकर एसडीएम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर दिया। साथ ही तहसीलदार को ज्ञापन देकर अपनी बात भी स्पष्ट की। उनका आरोप है कि तहसील में भी एसडीएम जनता के सामने लेखपालों को बुलाकर अमर्यादित व्यवहार करते हैं।
संघ का कहना है कि सभी लेखपालों को अतिरिक्त चार्ज दिए गए हैं। इसके कारण शिकायती पत्रों, आवेदन पत्रों की जांच निष्पक्षता से नहीं हो पाती है। संघ के तहसील अध्यक्ष शिववीर सिंह ने कहा कि तहसील में 28 लेखपाल तैनात हैं, जो सभी 71 क्षेत्रों का कार्य देख रहे हैं। कार्य की अधिकता के कारण इसे समयबद्ध और गुणवत्ता से कर पाना मुश्किल होता है। बताया कि सोमवार को सभी लेखपाल अतिरिक्त क्षेत्रों के बस्ते रजिस्ट्रार कानूनगो को जमा कर देंगे। अपने तैनाती क्षेत्र के अलावा अन्य कहीं के आय, जाति, निवास, विरासत आदि के मामलों में रिपोर्ट नहीं लगाएंगे।
विज्ञापन
एसडीएम अलीगंज और क्षेत्रीय लेखपालों से वार्ता कर मामले का निस्तारण कराया जाएगा। आमजन को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। -आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन