{"_id":"57d98ec14f1c1b3c3dd47463","slug":"accountant-procession-roared-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस निकालकर गरजे लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस निकालकर गरजे लेखपाल
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
जुलूस निकालकर गरजे लेखपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर चल रहे लेखपालों ने बुधवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पर धरना देने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मांगे पूरी न होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार हठ धर्मिता की नीति पर चल रही है। कार्य बहिष्कार के बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा। छह माह तक हड़ताल पर रोक लगा दी गई। पर, इससे कर्मचारी चुप बैठने वाले नहीं है। कहा कि लेखपालों की सभी मांगें जायज हैं। इसे पूरा कराकर ही दम लेंगे। जिला सचिव राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि अभी 23 सितंबर तक हड़ताल बढ़ाई गई है। मांगे पूरी नहीं हुई तो यह अनिश्चितकालीन हो जाएगी। मौके पर कान सिंह, ओम प्रकाश, महाराज सिंह, दिलशाद अहमद, विनय सक्सेना, प्रदीप कुमार, सुदीप कुमार, नाहर सिंह, अव्वल सिंह, रामेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।