Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Accountant cheated of Rs 20 lakh in the name of wife's job

Etah News: लेखपाल से पत्नी की नौकरी के नाम पर 20 लाख ठगे

Sat, 30 Dec 2023 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 30 Dec 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Accountant cheated of Rs 20 lakh in the name of wife's job
एटा। एक लेखपाल ने अपनी पत्नी की शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपये दे दिए, लेकिन नौकरी नहीं लगी और रुपये ठग लिए गए। इसके बाद लेखपाल ने कोतवाली नगर में ठगी और रकम मांगने पर अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। एक महिला सहित 7 को नामजद किया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी लेखपाल नीरज कुमार यादव ने एसएसपी के आदेश पर महेश चंद्र, इसकी पत्नी सुनीता देवी, बेटा माधव सिंह, कहेरी सिंह, विनोद कुमार व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि महेश चंद्र ने पत्नी की शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लिए थे। इसके बाद काफी इंतजार करने के बाद भी पत्नी की नौकरी नहीं लगी तो महेश चंद्र व माधव सिंह से रकम मांगी। महेश चंद्र ने रकम देने से इनकार कर दिया और कहा कि अगर तूने मुझसे पैसे मांगे तो मैं तुझे जान से मार दूंगा।
विज्ञापन

आरोप है कि फिर 8 दिसंबर को महेश चंद्र से रुपये मांगे तो वह नाराज हो गया। 17 दिसंबर को महेश घर से बुलाकर आगरा रोड पर ले गया। तभी पीछे से एक टैंपो आया, इनमें केहरी सिंह, विनोद कुमार व दो अन्य युवक आए। इन लोगों ने जबरन टैंपो में बिठा लिया और अपहरण करने के इरादे से मुंह दबा लिया और हाथ-पैर बांध दिए। तभी सड़क पर भाई जा रहा था, इसने देखा तो शोर मचाया। इसके बाद सड़क पर ही फेंक कर भाग गए। कोतवाली प्रभारी निर्दाेष सिंह सेंगर ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed