फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Accountant asked for Rs 15 lakh from farmer, video goes viral

Etah News: लेखपाल ने किसान से मांगे 15 लाख रुपये, वीडियो वायरल

Sun, 08 Sep 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 08 Sep 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Accountant asked for Rs 15 lakh from farmer, video goes viral
जलेसर। सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक लेखपाल पांच बीघा जमीन के मामले में 15 लाख रुपये की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में तहसील का एक लेखपाल क्षेत्र की ग्रामसभा शाहनगर टिमरुआ के किसान भगवान दास से उसकी पांच बीघा जमीन के काम के लिए 15 लाख रुपये की मांग कर रहा है। किसान के विरुद्ध एंटी भूमाफिया व अन्य कार्रवाई करने की धमकी भी दे रहा है। पीड़ित किसान ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें बताया कि उन्होंने 2004 में 5 बीघा खेत का एक लाख रुपये में इकरारनामा अपनी पत्नी रामलली के नाम कराया था। वर्तमान में यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। लेखपाल जमीन का कब्जा हटाने की धमकी दे रहा है।
भगवान दास ने बताया कि लेखपाल ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने की भी धमकी दी है। एसडीएम विपिन कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। लेखपाल चकबंदी विभाग का है, जिसके बारे में एसओसी चकबंदी को पत्र भेज दिया गया है, जांच कर कार्रवाई भी की जाएगी। उधर भाकियू (भानु) के जिलाध्या पंकज सिंह ने मांग उठाई है कि लेखपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। ऐसा न होने पर एसडीएम व तहसीलदार का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य से 300 रुपये मांगने का ऑडियो वायरल
जलेसर तहसील में लेखपाल निरंकुश हैं। तहसील क्षेत्र के नूंहखेड़ा पर तैनात लेखपाल की कॉल रिकॉर्डिंग की ऑडियो वायरल हुई है। जिसमें एक क्षेत्र पंचायत सदस्य से खसरा हिस्सा बनाने के लिए 300 रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed