{"_id":"5fdf830e8ebc3e3b5c03c72d","slug":"accident-etah-news-agr472848748","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: ट्रक की चपेट में आकर मां-बेटा की दर्दनाक मौत, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: ट्रक की चपेट में आकर मां-बेटा की दर्दनाक मौत, बहन घायल
Sun, 20 Dec 2020 10:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे स्थित गांव सेंथरी के पास रविवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल मौसेरे भाई-बहन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में युवक ने भी दम तोड़ दिया।
थाना मलावन क्षेत्र के गांव दलेलपुर निवासी वीनेश कुमार (18) पुत्र जमुना दास, उसकी मां तारावती (55) और वीनेश की मौसेरी बहन नीलम (18) पुत्री रामनिवास निवासी नगला भगत थाना मिरहची कुरावली के गांव रमपुरा जाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे। नीलम दो दिन पहले ही दलेलपुर आई थी और अपनी मौसी तारावती के साथ ननिहाल जा रही थी तभी ट्रक ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में तारावती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वीनेश और नीलम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टामार्टम के लिए भिजवाकर वीनेश और नीलम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय वीनेश की भी मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
इकलौते पुत्र की मौत के बाद बुझ गया घर का चिराग
हादसे में मां-बेटे की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। रविवार शाम गांव में चूल्हे तक नहीं चले। जमुना दास का वीनेश इकलौता पुत्र था। हादसे के कारण घर का चिराग बुझ गया है। अब उनकी 12 वर्षीय बेटी लक्ष्मी ही बची है।