{"_id":"5edfbd5c8ebc3e42b32032c2","slug":"accident-etah-news-agr445446836","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध के टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध के टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोतवाली देहात आगरा रोड स्थित गांव हरसिंहपुर के पास मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे दूध के टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार लाखन सिंह (50) पुत्र देवकी नंदन निवासी नगला बलिया थाना टूंडला जिला फिरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया, यहां पर चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया ही थी कि तभी उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को हादसे की खबर दी। खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
परिजनों ने बताया है कि मृतक के भाई रमेशचंद्र की कस्बा सिढ़पुरा जिला कासगंज में गैस एजेंसी है। इसी एजेंसी पर लाखन सिंह कर्मचारी थे। मंगलवार की सुबह बाइक द्वारा घर से एजेंसी के लिए निकले और रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।