फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   accident

दोनों प्रवासी मजदूरों के शव को गांव लाया गया

Mon, 11 May 2020 09:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
accident
विलाप करते परिजन - फोटो : ETAH
अवागढ़ (एटा)। ट्रक में सवार होकर लौट रहे प्रवासी मजदूर मध्य प्रदेश में हादसे का शिकार हो गए। इनमें एटा के भी दो मजदूर थे। रविवार की सुबह जब इनके शव गांव में पहुंचे तो कोहराम मच गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी लोगों को ख्याल नहीं रहा। पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। मध्य प्रदेश पुलिस ने दोनों मजदूरों की विधवाओं को पंद्रह-पंद्रह हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता दी गई।
विज्ञापन

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिला में अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव हिनौना निवासी दर्जन भर मजदूर मार्च में मजदूरी करने गए थे। लॉकडाउन होने के बाद प्रवासी मजदूर वहीं फंस गए। इनमें योगेश, टीटू, रीतेश, निहाल सिंह व उदयवीर, डोरी लाल, रनवीर और रनवीर का बहनोई नेमसिंह पैदल ही आठ मई को हैदराबाद पहुंचे और यहां से ट्रक में छिपकर झांसी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

मप्र के जिला नरसिंहपुर थाना मुंगवानी क्षेत्र के गांव खापा के पास सब्जी से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में रनवीर सिंह और निहाल सिंह की मौत हो गई, जबकि अन्य साथी घायल हो गए। तीनों के शव का पोस्टमार्टम वहीं कराया गया है। घायल योगेश ने बताया गया कि क्षेत्रीय विधायक से वार्ता के बाद देर सायं प्रशासन ने एंबुलेंस उपलब्ध कराई। सुबह सात बजे जब ग्राम हिनौना निवासी निहाल सिंह व रनवीर के शव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed