{"_id":"5eb6df888ebc3e902828a1eb","slug":"accident-etah-news-agr4411707181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों को मैक्स ने रौंदा, वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों को मैक्स ने रौंदा, वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। आगरा रोड स्थित हिम्मतपुर कॉलेज के पास शनिवार को मैक्स पिकअप ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक वृद्ध, पुत्रवधू और पौत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, यहां से वृद्ध और पुत्रवधू को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते समय वृद्ध की मौत हो गई।
मृतक के पुत्र कृपाल सिंह ने बताया है कि पिता को हल्की खांसी तथा जुकाम था और मीरा के शरीर पर पित्ती निकल आई थी। दोनों को पुत्र संदीप दवा दिलाने के लिए शहर लेकर आ रहा था तभी मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार श्याम सिंह (60), इनकी पुत्रवधू मीरा देवी (24) और पौत्र संदीप (18) घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां श्याम सिंह व मीरादेवी की हालत चिंताजनक होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन दोनों को अलीगढ़ ले जा रहे थे, शहर निकलने से पहले ही श्याम सिंह ने दम तोड़ दिया। वृद्ध की मौत होने पर परिजन शव को जिला अस्पताल ले आए और महिला को अलीगढ़ ले गए।