{"_id":"5eb5885b8ebc3e902c2086dc","slug":"accident-etah-news-agr4410432124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप कर्मी की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप कर्मी की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ड्यूटी करके लौट रहे नलकूप कर्मी की बृहस्पतिवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने शव को सड़क किनारे पड़ा देखा तो उसकी पहचान होने के बाद परिजनों को खबर दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है।
थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव पिपहरा-हिम्मतपुर के बीच में बृहस्पतिवार की देररात किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महीपाल (55) पुत्र सुल्तान सिंह निवासी हंसपुर की मौत हो गई। मृतक के पुत्र शिव कुमार ने बताया है कि पिता नलकूप विभाग में ट्यूबवेल ऑपरेटर थे। कोविड-19 की वजह से एटा-फिरोजाबाद सीमा सकरौली के पास उनकी ड्यूटी लगी हुई थी।
देररात ड्यूटी खत्म होने के बाद रोज बाइक से घर आते थे। बृहस्पतिवार को घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने रात में ही तलाश की, लेकिन नहीं मिल सके। सुबह पिपहरा और हिम्मतपुर के ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव देखा और पहचान होने पर खबर दी। शिव कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।