{"_id":"5e7a32388ebc3e768648516a","slug":"accident-etah-news-agr4353091195","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में ऑटो पलटने से अधेड़ की मौत, पत्नी और बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में ऑटो पलटने से अधेड़ की मौत, पत्नी और बेटा घायल
पोस्ट मार्टम पर मौजूद टेंपू पलटने से हुई मौत वृद्घ की मौत के परिजन।
- फोटो : ETAH
Link Copied
एटा। कस्बे में सोमवार की देर शाम ऑटो पलटने से दंपती सहित बेटा घायल हो गया था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान अधेड़ की देर रात मौत हो गई, परिजन शव को लेकर एटा आ गए।
विज्ञापन
थाना कोतवाली देहात आगरा रोड स्थित गांव बावसा के निकट अनिक डेयरी के पास सोमवार की देरशाम ऑटो पलट गया। हादसे में मोहर सिंह (40) इनकी पत्नी सुदामा और बेटा यशपाल घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने मोहर सिंह की हालत चिंताजनक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजन एक निजी अस्पताल में घायल को लेकर पहुंचे, यहां उपचार शुरू हो ही पाया था कि अधेड़ ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को मौत होने की खबर दी, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे की रिपोर्ट मृतक के भाई लीलाधर ने ऑटो चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ऑटो चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।