{"_id":"68b1e5874bb06f20580901a0","slug":"accepting-a-gift-from-a-gangster-proved-costly-sog-in-charge-was-suspended-etah-news-c-163-1-eta1001-138236-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गैंगस्टर से उपहार लेना पड़ा भारी लाइनहाजिर हुए एसओजी प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गैंगस्टर से उपहार लेना पड़ा भारी लाइनहाजिर हुए एसओजी प्रभारी
Fri, 29 Aug 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
कस्बा जैथरा में हुए दंगल में सम्मान प्राप्त करते कस्बा&
एटा। विभिन्न अपराधों के आरोपी युवक से एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सम्मानित होने के मामले में एसएसपी ने एसओजी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं अब थाना जैथरा के दरोगा और आरक्षियों के भी उसी आरोपी के साथ सम्मान के फोटो वायरल हो रहे हैं।
कस्बा व थाना जैथरा में बुधवार को दंगल का आयोजन किया गया था। इसके एक आयोजक पर गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। यहां पहुंचे एसओजी प्रभारी विनोद कुमार का उसने चांदी की गाय और दूध पीता बछड़ा देकर सम्मान किया था। इसका फोटो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस विभाग में हलचल हो गई और देर रात एसओजी प्रभारी को लाइनहाजिर कर दिया गया।
इसके बाद शुक्रवार को कुछ फोटो और सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें जैथरा थाने के दो दरोगा और कुछ आरक्षियों का सम्मान वही आरोपी करता दिखाई दे रहा है। थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि राकेश कालिया पर थाना जैथरा में गैंगस्टर सहित अन्य मामले और बाहरी जिलों में भी संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं। इसके बाद भी उसने कस्बे के श्री गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज के मैदान में वीर बजरंगबली धाकड़ दंगल का आयोजन किया।