फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   absent lekhpal one day salary cut

अनुपस्थित लेखपाल का एक दिन का वेतन रोका

Sat, 01 Aug 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 01 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
absent lekhpal one day salary cut
जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रत्येक शनिवार को थानों पर आयोजित होने वाला समाधान दिवस इस बार भी लगा। इसमें आईं शिकायतों को संबंधित अधिकारियों ने सुना। कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तो कुछ के निस्तारण के लिए समय दिया गया। ज्यादातर शिकायतें भूमि, चकरोड़, पैमाइश, अवैध कब्जे, अतिक्रमण, नाली, साफ सफाई से संबंधित आईं। जिलाधिकारी निधि केसरवानी व एसएसपी एसके वर्मा ने भी इन समाधान दिवसों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डीएम निधि केसरवानी ने सबसे पहले पिलुआ थाने में आयोजित समाधान दिवस का निरीक्षण किया। उन्होंने समाधान दिवस रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर आदि देखा। समाधान रजिस्टर अपडेट न होने पर इसे सही करने के निर्देश दिए। भीकम सिंह निवासी नगला भजना द्वारा पैमाइश, नन्नू निवासी नौरंगावाद ने दबंगों द्वारा कब्जे की शिकायत की, जिस पर टीम भेजकर समस्या का निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


समाधान दिवस के दौरान अनुपस्थित रहे लेखपाल मुन्नालाल का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने निधौलीकलां थाने में आयोजित समाधान दिवस का निरीक्षण किया। यहां उन्हें चार जुलाई का एक प्रार्थना पत्र लंबित मिला। जिसका शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर थाना प्रभारी, समस्त थाना स्टाफ, क्षेत्रीय लेखपाल, किसान आदि मौजूद थे। एसएसपी एसके वर्मा ने थाना मलावन व थाना सकीट में आयोजित समाधान दिवस का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed