फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Absence of rain: Kharif crop of 15 thousand hectares Kharif crop of 15 thousand hectares was ruined

बारिश की बेरुखी: 15 हजार हेक्टेयर की खरीफ फसल हुई बर्बाद

Thu, 15 Sep 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:00 PM IST
सार

सावन और भादों में इस बार बारिश ने बेरुखी दिखाई।जिसकी वजह से करीब 15 बीघा की फसल सूखकर बर्बाद हो गई। -जयवीर सिंह, वाहनपुरकम बरसात के चलते मक्का की फसल की समय से सिंचाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Absence of rain: Kharif crop of 15 thousand hectares Kharif crop of 15 thousand hectares was ruined

विस्तार

एटा। सावन और भादों में इस बार बारिश ने बेरुखी दिखाई। कम बारिश के चलते करीब 15 हजार हेक्टेयर खरीफ की फसलों को नुकसान हुआ है। नुकसान की बात कृषि विभाग व राजस्व विभाग ने अपने सर्वे में मानी है। जबकि किसान इससे ज्यादा हानि होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद कृषि विभाग व राजस्व विभाग की टीम ने जिले में किसानों की फसल प्रभावित होने का सर्वे किया। इसमें पाया गया है कि खरीफ के रकबे के 15 फीसदी हेक्टेयर की फसल प्रभावित हुई है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। समय से बारिश न होने से किसानों की करीब 15 हजार 66 हेक्टेयर की फसल प्रभावित हुई है। जिले में खरीफ की फसल का कुल रकबा 1 लाख 444 हेक्टेयर है।
विज्ञापन

जिले को नहीं किया गया सूखाग्रस्त घोषित
उप कृषि निदेशक रोताश कुमार का कहना है कि अगर औसत से 50 फीसदी कम बारिश दर्ज की जाती तो जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाता। इस बार 50 फीसदी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस साल सर्वे के मुताबिक अगस्त माह तक कुल 537.50 मिमी बारिश दर्ज की गई। औसत बारिश 583.60 मिमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की फसल की बुवाई के बाद जून व जुलाई माह में नाममात्र की बारिश हुई। जिसकी वजह से करीब 15 बीघा की फसल सूखकर बर्बाद हो गई। - जयवीर सिंह, वाहनपुर
कम बरसात के चलते मक्का की फसल की समय से सिंचाई नहीं हो सकी। इसकी वजह से करीब 20 बीघा खेत में खड़ी फसल को नुकसान हुआ है। - मानवेंद्र, सहसपुर
बारिश समय से नहीं हुई और विद्युत निगम की ओर से बिजली सप्लाई भी नहीं मिल सकी। इसकी वजह से बाजरा की फसल सूख गई। काफी परेशान हैं। - दीपक कुमार, हरनावली
बारिश न होने की वजह से धान की फसल काफी हद तक प्रभावित हुई है। इस साल बहुत कम उत्पादन होने की संभावना बची है। - राजकुमार, सकीट
इन फसलों को हुआ नुकसान :
फसल- कुल रकबा- नुकसान
धान- 18047- 2707
मक्का- 27967- 4195
बाजरा- 49390- 7408
उर्द- 993- 148
मूंग- 370- 55
अरहर- 2677- 401
मूंगफली- 484- 72
तिल- 516- 77
कुल- 100444- 15063
कृषि विभाग व राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा जिले में किसानों की प्रभावित फसल का सर्वे किया गया जिसमें करीब 15 फीसदी फसल बारिश न होने की वजह से प्रभावित हुई है। शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। मानकों के अनुसार कोई मुआवजे की श्रेणी में नहीं आ रहा है। - रोताश कुमार, उपकृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed