फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ab teen haindapampon se nikalane laga taileey padaarth

अब तीन हैंडपंपों से निकलने लगा तैलीय पदार्थ

Fri, 31 Mar 2017 11:24 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 31 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
ab teen haindapampon se nikalane laga taileey padaarth
हैंडपंप के आसपास की खोदाई करते मजदूर - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
लालपुर में एक के बाद एक तीन हैंडपंपों से तैलीय पदार्थ निकलने लगा है। इसे लेकर जहां लोगों में हड़कंप मचा है। वहीं आईओसी के अधिकारी भी स्तब्ध हैं। इसका पता लगाने के लिए गांव के समीप से गुजरी रेलवे की डीजल पाइप लाइन की लगातार खोदाई कराई जा रही है। शुक्रवार को भी खोदाई की गई, लेकिन कहीं भी कोई लीकेज नहीं मिला।  

लालपुर में मंगलवार की रात से प्रमोद उपाध्याय के हैंडपंप से तैलीय पदार्थ निकलने का मामला सामने आया था। इस हैंडपंप को सील कर दिया गया है। गुरुवार को इंडियन आयल कार्पोरेशन गांव के समीप से बिछाई गई रेलवे की डीजल पाइप लाइन में लीकेज की आशंका में खोदाई शुरू कराई। पहले दिन करीब नौ फीट की खोदाई के दौरान कहीं भी लीकेज नहीं मिला था। इसी बीच उसी आवासीय परिसर में रहने वाले प्रमोद के मौसेरे भाई प्रेमचंद और गिरीश बाबू के हैंडपंप से भी तैलीय पदार्थ निकलने लगा। इन हैंडपंपों को भी सील कर दिया गया है। वहीं गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी रेलवे की पाइप लाइन की खोदाई शाम तक कराई गई, लेकिन कहीं भी तनिक भी रिसाव नहीं मिला। खोदाई कार्य का निरीक्षण करने आए आईओसी मथुरा के अधिकारियों ने भी इसकी जांच की। वहीं लगातार हैंडपंपों से तैलीय पदार्थ निकलने को लेकर लोग स्तब्ध हैं। एसडीएम बीएल सरोज ने बताया कि अभी तक हैंडपंपों से तैलीय पदार्थ निकलने के मामले में कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रशासन लगातार मामले पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed