फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   aarakshee pad ke aavedakon ne haeeve kiya jaam

आरक्षी पद के आवेदकाें ने हाईवे किया जाम

Tue, 12 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 12 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
मेरिट के आधार पर पुुलिस में आरक्षी भर्ती की प्रक्रिया का विरोध शुरू हो गया है। पुलिस आरक्षी के लिए आवेदन करने वाले युवकों ने इस प्रक्रिया के विरोध में मंगलवार को जीटी रोड़ पर जाम लगा दिया। आवेदकों की मांग थी कि लिखित परीक्षा के आधार पर भर्ती की जाए। एक घंटे तक हाईवे पर लगे जाम के दौरान वाहनों की कतार लग गई। तपती धूप में वाहनों में बैठे यात्री परेशान हो गए। पुलिस ने समझा कर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन

यूपी पुलिस में आरक्षी पद पर इस बार मेरिट के आधार पर भर्ती हो रही है। हाईस्कूल और इंटर का प्रतिशत मिला कर दो सौ से अधिक अंक होने पर ही आवेदक को प्रवेश पत्र भेजे जा रहे हैं। मैरिट में इंटर के अंक दो बार जोड़े जाएंगे। आरक्षी पद पर इसी भर्ती प्रक्रिया से युवाओं में रोष है। मंगलवार को आवेदकों का गुस्सा सड़कों पर दिखा। दोपहर करीब एक बजे जीटी रोड स्थित गौशाला के पास हाईवे पर अवरोध डाल कर आवेदकों ने जाम लगा कर हंगामा किया। एक घंटे तक हाइवे जाम रहने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आवेदक शिवकुमार यादव, मुजाहिदुल इस्लाम, राहुल, सनी, ओमकार ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मेरिट के आधार पर आरक्षी पद पर भर्ती का फैसला सही नहीं हैं। भर्ती प्रक्रिया मेरिट के आधार पर न होकर लिखित परीक्षा के आधार पर होनी चाहिए। ताकि मेधावियों को मौका मिले। अंशुल, सोनू, सत्यवीर, केपी, सुरजीत ने कहा मेरिट के आधार पर पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर 20 अप्रैल को मेहता पार्क में धरना दिया जाएगा। जाम और हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार समझा कर जाम खुलवाया। तब जाकर हाईवे पर यातायात सुचारु हुआ। जाम के दौरान रोडवेज बसों और निजी वाहनों में बैठे यात्रियों को तपती धूप में परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed