फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   aaj ghar-ghar janm lenge kaanha, kee gaee taiyaariyaan

आज घर-घर जन्म लेंगे कान्हा, की गई तैयारियां

Wed, 24 Aug 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Wed, 24 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
aaj ghar-ghar janm lenge kaanha, kee gaee taiyaariyaan
जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नटवर नागर, नंद के लाला, ब्रज के गोपाला आज धरती पर अवतार लेंगे। श्रीकृष्ण के जन्म को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आ रहा है। जन्माष्टमी पर्व पर कान्हा के विविध रूप देखने को मिलेंगे। जिले भर में झांकियों के जरिए श्रीकृष्ण का जीवन दर्शन श्रद्धालुओं को दिखाया जाएगा। बुधवार को झांकियां सजाने की पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। इस दौरान बाजारों में भी खासी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

जन्माष्टमी को लेकर बाजार गुलजार हैं। कोई लड्डू गोपाल की मूर्ति खरीद रहा है, तो कोई कान्हा को सजाने के लिए पोशाक, पगड़ी, चश्मा खरीद रहा है। गुरुवार शाम शहर में दर्जनभर से अधिक स्थानों पर झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। सिंधी कालोनी गेट के पास बन रही झांकी में कान्हा के बाल रूप के दर्शन होंगे। कारागार में कृष्ण जन्म से लेकर बचपन तक की लीलाओं को सुंदर दृश्य दिखाया जाएगा। झांकी संयोजक लख्मी चंद्र बताते हैं कि चार पांच दिनों से झांकी को सजाने का काम चल रहा है। झांकी में श्रीकृष्ण के विविध रूप और लीलाओं के दर्शन हाेंगे। पुलिस लाइन के राधाकृष्ण मंदिर में कारीगर झांकी सजा रहे हैं। श्रद्धालुओं को बर्फीली गुफा के अंदर राधाकृष्ण के दर्शन होंगे। पुरानी बस्ती स्थित वैश्य बारहसेनी मंदिर में युवा कृष्ण जन्म के साथ-साथ एटा-आगरा सुपर फास्ट पैसेंजर ट्रेन का मॉडल भी प्रदर्शित करेंगे। इसके अलावा शहर में जगह-जगह झांकियां सजाने की तैयारी की जा रही है। इनमें अमरनाथ गुफा, मां दुर्गा के नौ रूप के साथ तमाम प्रमुख किवंदतियों की झांकी प्रदर्शित होंगी। गुरुवार को घरों में कान्हा जन्म की खुशियां मनाते हुए मंगल गीत गाए जाएंगे और कान्हा को भोग लगेगा। महिलाओं ने व्रत और जन्म को लेकर तैयारियां की हैं।  
विज्ञापन

 
झांकियों को देखने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ेगा। इस दौरान शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस विभाग ने भी तैयारियां कर ली हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों और चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जलेसर। जन्माष्टमी पर्व पर कस्बे के चिंताहरण महादेव, पंसारियान मोहल्ला स्थित राधाकृष्ण मंदिर, बोहरान गली स्थिति श्री रामचन्द्र मंदिर, द्वारिकाधीश मंदिर के साथ साथ नगर के अन्य प्रमुख मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।


एटा। यादव महापरिषद की ओर से आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम के बारे में बुधवार को मेला अध्यक्ष सुनील यादव बताया कि सुबह रेलवे रोड स्थित अतिथि निवास में चिंतन शिविर और सम्मान समारोह होगा। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सिंह, राज्यसभा सांसद शरद यादव, चेयरमैन केंद्रीय सलाहकार समिति श्रम रोजगार धर्मवीर सिंह यादव, एसएन सिंह होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. त्रिमल सिंह यादव ने बताया कि दोपहर दो बजे से शोभायात्रा जीटी रोड से शुरू होकर ठंडी सड़क, मेहता पार्क, कैलाश गंज, तहसील, जीटी रोड होते हुए शिवम वाटिका निधौली रोड पर संपन्न होगी। प्रवेंद्र यादव, वीरेश्वर सिंह यादव, बिजेंद्र यादव, डा. अनिल यादव, रविकांत यादव मल्लू, विजय यादव, सुशील यादव, केके यादव, सौरभ यादव मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed