{"_id":"69c96957a1aa57d6370c69f4","slug":"a-youth-was-injured-after-being-beaten-up-inside-his-house-an-fir-was-lodged-against-four-people-etah-news-c-25-1-agr1063-1022708-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घर में घुसकर पीटने से युवक घायल, चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घर में घुसकर पीटने से युवक घायल, चार पर प्राथमिकी दर्ज
Sun, 29 Mar 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र के गांव अंगदपुर में एक परिवार के साथ घर में घुसकर पीटने के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित श्री कृष्ण पुत्र मटरू लाल निवासी अंगदपुर ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका पुत्र जीतेश और पत्नी त्रिवेणी देवी घर पर मौजूद थे। शनिवार को करीब 4 बजे पड़ोसी गांव निरूपुर निवासी नमन, नवीन, ललित उर्फ इन्द्रपाल, रजत पुत्र साहेब सिंह तथा महादेव मोटरसाइकिलों से उसके घर आ पहुंचे। आरोप है कि सभी लोग पुराने झगड़े को लेकर जीतेश के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब जीतेश ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी त्रिवेणी देवी के साथ भी मारपीट की गई। घटना में जीतेश के सिर में गंभीर चोट आई है। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह का कहना है कि पुराने विवाद को लेकर लड़ाई हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।