{"_id":"63ce678f76951b344130edeb","slug":"a-youth-died-in-road-accident-and-two-were-injured-in-etah-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल, हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल, हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर
Mon, 23 Jan 2023 04:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:25 PM IST
सार
एटा में बीती रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां एक की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एटा में बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एक अन्य हादसे में दो बाइक सवार घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत नाजुक है। उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घटना अवागढ़ थाना क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित खुशरई गांव के पास की है। यहां बीती रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार वाहन ने नगला फते निवासी भानु प्रताप सिंह (26) को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। मृतक के पिता रामवीर सिंह ने बताया कि भानु बीती रात अवागढ़ कस्बा से घर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे घायलावस्था में लेकर अस्पताल पहुंची। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने फोन करके घर में जानकारी दी। तब हादसे की जानकारी हो सकी। इसके बाद परिजन अवागढ़ पहुंचे।
विज्ञापन
इसके अलावा कोतवाली नगर क्षेत्र में पीपल अड्डा के पास बीती रात ही करीब आठ बजे दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में अतुल कुमार निवासी नगला लक्ष्मण थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज और पीपल अड्डा निवासी आकाश घायल हो गया। दोनों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां से अतुल को आगरा रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी फूलचंद्र ने बताया कि बीती रात हादसे में एक युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। यदि तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।