{"_id":"691f57179513ac8baa0c5b46","slug":"a-young-man-was-injured-by-a-bullet-his-condition-was-critical-etah-news-c-163-1-sagr1016-142264-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गोली लगने से युवक हुआ घायल, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गोली लगने से युवक हुआ घायल, हालत नाजुक
Thu, 20 Nov 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
एटा। गांव नगला रणधीर में एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। इसके बाद परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां से आगरा रेफर कर दिया गया है।
जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला रणधीर निवासी सचिन घर में अकेला था। उसके गोली कैसे लगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि सचिन के सीने में गोली लगी है। खून से लथपथ सचिन को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा लेकर पहुंचे।
यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद सचिन को हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच पड़ताल कर रही है। संवाद