फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A young man sleeping on a cot was crushed by an uncontrolled tractor.

Etah News: चारपाई पर सो रहे युवक को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला

Wed, 29 Apr 2026 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
A young man sleeping on a cot was crushed by an uncontrolled tractor.

विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र के गांव दादूपुर खुर्द में बुधवार को तड़के अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर चारपाई पर सो रहे युवक की मौत हो गई। सुबह होते ही हुए इस हादसे से गांव में खलबली मच गई। मृतक युवक और चालक एक ही गांव के होने पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
क्षेत्र के गांव दादूपुर खुर्द में बुधवार को लोग नींद से जाग भी नहीं पाए थे कि अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर अपने घेर में चारपाई पर सो रहे रामौतार (45) की मौत हो गई। हादसा होते ही चालक गौरव ट्रैक्टर को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। ट्रैक्टर के पहिए से रामौतार के कुचलने पर उसके परिवार में चीखपुकार मच गई जो लोग सो रहे थे वह समझ भी नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या? मौके पर पहुंचने पर रामौतार का क्षतविक्षत शव देख लोग हैरत में पड़ गए। लोगों ने बताया रामौतार अपने घर पर चारपाई पर सो रहा था गांव का गौरव ट्रैक्टर लेकर खेतों पर जा रहा था।
विज्ञापन

अचानक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने पर चारपाई पर सो रहे रामौतार को कुचलता हुआ एक दीवार से टकराकर रुक गया। हादसे घबराया गौरव ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक और मृतक युवक एक ही गांव के होने पर तनाव पैदा हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करने को सबसे पहले शव को गांव से हटाकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा ट्रैक्टर को कब्जे में कर लिया गया है, चालक की तलाश की जा रही है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed