{"_id":"69c572f3761f8a94c708be0d","slug":"a-young-man-injured-in-a-beating-died-during-treatment-etah-news-c-25-1-agr1063-1020416-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पिटाई में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पिटाई में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
Thu, 26 Mar 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के नगला समल गांव में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि लगभग एक माह पहले शराब के पैसे न देने पर गांव के ही लोगों ने पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अलीगढ़ में उपचार के दौरान बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नगला समल निवासी प्रेम सिंह 24 फरवरी की रात करीब 8 बजे किसी काम से गए थे। रात को वह घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की गई। सुबह के वक्त वह गांव के ही हाकिम सिंह के घर के बाहर घायल अवस्था में पड़े मिले। बताया कि हाकिम और पुष्पेंद्र ने शराब के लिए रुपये मांगे थे। रुपये नहीं देने पर उन्होंने प्रेम सिंह के साथ मारपीट की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान बुधवार की शाम को उनकी मौत हो गई।परिजन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि फरवरी माह में हुई मारपीट के बाद उपचार चल रहा था। इस दौरान उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।