फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   a young man hanged himself to death Troubled by wife infidelity in Etah

पत्नी की बेवफाई ने ले ली जानः आठ महीने पहले हुई शादी, पति के साथ 30 दिन भी नहीं रुकी, आहत होकर फंदे से झूल गया

Wed, 08 Feb 2023 05:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Feb 2023 05:48 PM IST
सार

एटा में पत्नी के घर न आने से परेशान युवक फंदे से झूल गया। आठ महीनें पहले ही दोनों की शादी हुई थी। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया।   

विज्ञापन
a young man hanged himself to death Troubled by wife infidelity in Etah
रवि की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पत्नी की बेवफाई से परेशान युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। आठ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। लेकिन, पत्नी साथ नहीं रहना चाहती थी। पत्नी को काफी मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। आहत होकर युवक ने मौत को गले लगा लिया।

विज्ञापन


मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के नगला श्याम गांव का है। गांव निवासी रवि कुमार (22) ने मंगलवार की रात खेत में नीम के पेड़ पर मफलर से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। छोटे भाई रजनेश कुमार ने बताया कि बड़े भाई रवि की शादी तीन जुलाई 2022 को फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र के कलहार गांव निवासी खुशबू साथ हुई थी। शादी को आठ माह हुए हैं। खुशबू केवल तीन बार ही घर आई और 30 दिन भी नहीं रुकीं।

विज्ञापन

बोला- पत्नी बेवफा हो गई है

आरोप लगाया कि भाई काफी चाहता था, लेकिन भाभी रुकना नहीं चाहती थी। कई बार भाई पर चाकू व हसिया से हमला भी किया। भाई फिर भी साथ चाहता था। मंगलवार को भी भाभी को किसी तरह से बुलाया गया। दो घंटे रुकने के बाद चली गई। इसके बाद भाई बेहद तनाव में आ गया। उसने घर में कहा भी कि अब पत्नी बेवफा हो गई है। वह मेरे साथ नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी

बताया कि शाम को सभी लोग घर पर सो गए। भाई किसी समय घर से निकल आया और पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि युवक की आठ माह पूर्व शादी हुई थी, पत्नी घर नहीं रह रही थी, इसकी वजह से खुदकुशी करने की बात परिजनों द्वारा बताई गई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed