फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A young man hanged himself after being separated from his wife.

Etah News: पत्नी से अलगाव होने पर युवक ने लगाया फंदा

Mon, 27 Apr 2026 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
A young man hanged himself after being separated from his wife.
पंकज फाइल फोटो

विज्ञापन


अलीगंज। क्षेत्र के गांव जुनैदपुर में रविवार की रात को एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे पत्नी से अलगाव बताया जा रहा है। युवक के इस आत्मघाती कदम से दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

क्षेत्र के गांव जुनैदपुर निवासी पंकज के सोमवार की सुबह देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजन ने जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पंकज की मां की चीख सुन पहुंचे परिजन स्तब्ध रह गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन ने बताया पंकज का अपनी पत्नी कोमल से अलगाव था, जिसके चलते उसकी पत्नी छह माह से अपने मायके महमूदपुर मांझना में रह रही थी।
विज्ञापन

पत्नी के साथ ढाई साल का बेटा कार्तिक भी साथ रह रहा था, घर में पांच वर्ष की बेटी सौम्या उसके साथ थी। तनाव में आकर पंकज के आत्महत्या किए जाने से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा पंकज की मौत पर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed