{"_id":"689b7e0eaf05adfe570cf55d","slug":"a-young-man-died-after-falling-from-the-roof-during-a-scuffle-etah-news-c-163-1-eta1001-137552-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: धक्का-मुक्की में छत से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: धक्का-मुक्की में छत से गिरकर युवक की मौत
Tue, 12 Aug 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अलीगंज। रास्ते से निकलने के विवाद में सोमवार की देर रात छत के ऊपर भाइयों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसमें एक युवक छत से नीचे आ गिरा और उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने 2 तहेरे भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला बंजारन निवासी इरफान ने बताया कि भाई सलमान (30) सोमवार की रात लगभग 10:30 बजे शौच के लिए जा रहा था। रास्ते में लगे दरवाजे के ताले की चाबी मांगी तो तहेरे भाई मुश्ताक और सलीम गाली देने लगे। विरोध करने पर पीटने का प्रयास किया तो बचने के लिए सलमान छत पर चढ़ गया। यह देखकर मुश्ताक और सलीम जान से मारने की धमकी देते हुए छत पर पहुंच गए और सलमान को पीटने लगे। इसी बीच सलमान ने बचने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की शुरू कर दी।
आरोप है कि सलीम और मुश्ताक ने छत के ऊपर से सलमान को धक्का मार दिया जिसके कारण वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर हम लोग पहुंचे तब तक सलमान की सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। सीओ अलीगंज नितीश कुमार ने बताया कि 2 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।