फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A woman suffering from migraine hanged herself to death

Etah News: माइग्रेन से पीड़ित महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 16 Mar 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 16 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
A woman suffering from migraine hanged herself to death
अलीगंज। नयागांव थाना क्षेत्र के सराय अगहत कस्बे में माइग्रेन से पीड़ित महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। खुदकुशी करने वाली महिला लंबे समय से माइग्रेन की बीमारी से पीड़ित थी। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सराय अगहत कस्बे की चिचर कॉलोनी के धर्मेंद्र की पत्नी पुष्पा देवी (50) लंबे समय से माइग्रेन से पीड़ित थीं। अक्सर वह तेज सिर दर्द से परेशान रहती थीं, बीमारी के कारण वह मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगीं थीं। उनका इकलौता बेटा अभय यादव पुलिस में एसआई भर्ती परीक्षा देने बाहर गया हुआ था। सोमवार की सुबह देर तक न उठने पर परिजन ने सिरदर्द की वजह से परेशान नहीं किया।
विज्ञापन


काफी देर तक न उठने पर कमरे में जाकर धर्मेंद्र ने देखा तो पुष्पा का कुंदे से शव लटका हुआ मिला। उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने बताया उनकी बड़ी बेटी बिहार में अध्यापक है और छोटी बेटी की शादी हो चुकी है जो दिल्ली में है। धर्मेंद्र ने कहा कई साल से इलाज कराने पर भी पुष्पा को आराम न मिलने से वह बहुत परेशान रहती थी। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि बीमारी के कारण महिला की आत्महत्या की सूचना परिजन ने दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed