फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A woman fed up with poverty committed suicide by consuming poison: You will get goosebumps after hearing her agony.

गरीबी से तंग महिला ने जहर खाकर दी जान: व्यथा सुन खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

Tue, 21 Jan 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 21 Jan 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
A woman fed up with poverty committed suicide by consuming poison: You will get goosebumps after hearing her agony.
सुमन देवी  - फोटो : सुमन देवी
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला पवल में गरीबी से तंग एक विधवा महिला ने जहर खाकर जान दे दी। अंतिम संस्कार की व्यवस्था परिवार के पास नहीं थी। आसपास के लोगों और रिश्तेदारों के सहयोग से मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। उसके 6 बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे के बाद बहू का सहारा भी बूढ़ी सास से छिन गया।
विज्ञापन

गांव नगला पवल में रहने वाली रामबेटी ने बताया कि गरीबी से परेशान पुत्रवधू सुमन ने रविवार की रात जहर खाकर जान दे दी। बताया कि उनके दो बेटे हैं, बड़ा बेटा ओमप्रकाश परिवार सहित दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। दूसरा बेटा ओमकार उर्फ बबलू गांव में रहकर खेतों में मजदूरी करता था। उसकी पत्नी सुमन पूरा साथ देती थी और दोनों मिलकर घर का खर्च चलाते थे। 2022 के अंत में बबलू की तबीयत खराब हो गई। हालत इतनी बिगड़ी कि एटा के चिकित्सकों ने आगरा के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान 19 फरवरी 2023 को उसकी मौत हो गई। इसके बाद पूरे घर की जिम्मेदारी सुमन के ऊपर आ गई। अपना घर तो था मगर खेती के लिए जमीन नहीं थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेरे नाम पर एक बीघा से कम जमीन है, उससे गुजारा नहीं होता। सुमन के 6 बच्चे हैं। इनमें पहली 4 बेटियां और 2 छोटे बेटे हैं। बड़ा परिवार और भरण-पोषण की व्यवस्था में आ रही दिक्कत से परेशान होकर रविवार की देर रात सुमन ने कीटनाशक दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर बड़ी बेटी छाया ने एंबुलेंस को बुलाया और मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के लिए रेफर कर दिया लेकिन हालत बिगड़ती देख शहर के एक निजी क्लीनिक पर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed