फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A woman accused her husband and mother-in-law of throwing her off the roof.

Etah News: पति और सास पर महिला ने छत से फेंकने का लगाया आरोप

Fri, 13 Feb 2026 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 13 Feb 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
A woman accused her husband and mother-in-law of throwing her off the roof.
एटा। शहर के मोहल्ला पीपल अड्डा में पति से कहासुनी और विवाद के बीच एक महिला दो मंजिला मकान की छत से कूद गई। परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी आए। यहां से हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। घायल महिला ने पति और सास पर छत से फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कस्बा व थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद निवासी राकेश ने बताया कि दो दिन पूर्व बेटी साधना की ननद की शादी थी। उस समय वह भात पहनाने के लिए आए थे। आरोप है कि उस दिन भी दामाद व अन्य ससुरालीजन ने बेटी को धमकाया था। वहीं घायल साधना ने बताया कि पति सूरज व सास उसको शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। ननद की शादी में भी शामिल नहीं होने दिया गया।
विज्ञापन

किसी मामले में बृहस्पतिवार को पति के साथ दूसरी मंजिल की छत पर बात कर रही थी। उसी समय सास वहां आकर गाली-गलौज करने लगी। कहासुनी बढ़ी तो पति व सास ने छत से नीचे फेंक दिया। पटियाली गेट चौकी प्रभारी निजामुद्दीन ने बताया कि पति व अन्य ससुरालीजन ने ही महिला को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला कहासुनी के बाद महिला द्वारा स्वयं छत से कूदने का लग रहा है। घटना की गहनता के साथ जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed