फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A truck ran over a laborer sitting under the shade of a tree, killing him

Etah News: पेड़ की छांव में बैठे मजदूर पर चढ़ा ट्रक, मौत

Fri, 13 Jun 2025 05:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 13 Jun 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
A truck ran over a laborer sitting under the shade of a tree, killing him
एटा। शहर में जीटी रोड पर अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामने धूप-गर्मी से बचने के लिए मजदूर सड़क किनारे एक पेड़ की छांव में बैठ गया। इसी समय उस पर ट्रक चढ़ गया और मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा व थाना जलेसर के मोहल्ला मंडी जवाहरगंज हाल निवासी कांशीराम कॉलोनी कोतवाली देहात पप्पू (55) शहर में रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार की शाम को भी वह काम करके घर के लिए जा रहे थे। धूप व गर्मी होने के कारण परेशान होकर जीटी रोड पर अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामने राहत पाने के लिए एक पेड़ के नीचे बैठ गए।
विज्ञापन

तभी एक ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिजन को सूचना देते हुए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed