फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A teenage girl was caught and raped while going to the toilet.

Etah News: शौच जाते समय किशोरी को पकड़ कर जबरन किया दुष्कर्म

Thu, 30 Nov 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 30 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
A teenage girl was caught and raped while going to the toilet.
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए जा रही किशोरी को खेत में खींचकर जबरन दुष्कर्म किया गया। किशोरी को डराया धमकाया गया, इसकी वजह से किशोरी ने वारदात परिजन को नहीं बताई, लेकिन तबियत बिगड़ने पर किशोरी ने 4 दिन बाद अपनी मां को घटना की जानकारी दी, इसके बाद बुधवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां का आरोप है कि 26 नवंबर की रात करीब 8 बजे 15 साल की बेटी शौच के लिए गई थी। तभी गांव के ही अभिषेक ने बेटी को पकड़ लिया और मुंह दबाकर जबरन खेत में खींच ले गया। यहां पर दुष्कर्म की वारदात की गई। आरोप है कि इसके बाद बेटी को बुरी तरह से डराया धमकाया गया कि अगर किसी को बताया तो तेरी हत्या कर दी जाएगी। इसकी वजह से बेटी सहमी रही और वारदात के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। बताया कि बुधवार को तबियत खराब होने पर पूछताछ की गई तब बताया कि अभिषेक ने दुष्कर्म किया है। इसकी वजह से परेशान है। तब पुलिस को तहरीर दी गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अल्का तोमर ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की तहरीर मां की ओर से दी गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है, जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed