{"_id":"69038f476c7ef40cb4016636","slug":"a-teenage-girl-grazing-goats-was-taken-to-a-field-and-gang-raped-etah-news-c-163-1-sagr1016-141205-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बकरी चरा रही किशोरी के साथ खेत में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बकरी चरा रही किशोरी के साथ खेत में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
एटा। एक गांव निवासी किशोरी बकरी चरा रही थी तभी खेत में ले जाकर दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी की मां ने थाना निधौली कलां में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाना निधौली कलां के एक गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट में लिखा है कि 3 माह पूर्व 16 वर्षीय बेटी गांव के बाहर बकरी चरा रही थी। उसी समय गांव पलिया निवासी समीर और साहिल ने रोक लिया। इसके बाद कब्रिस्तान के पास बाजरे के खेत में खींचकर ले गए। यहां मुंह बंदकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए कहा कि किसी को बताया तो परिवार वालों को जिंदा नहीं छोडेंगे। तब से बेटी काफी डरी हुई थी। कई बार पूछने पर भी कुछ नहीं बताया।
दिक्कत होने पर किशोरी ने परिजन को जानकारी दी। इसके बाद थाना निधौली कलां में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि बकरी चराते समय किशोरी के साथ घटना को अंजाम दिया गया। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।