{"_id":"6880c9b7f88110aefa096b3c","slug":"a-student-who-reached-home-after-taking-leave-from-school-committed-suicide-by-hanging-herself-etah-news-c-163-1-eta1001-136666-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्कूल से छुट्टी लेकर घर पहुंची छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्कूल से छुट्टी लेकर घर पहुंची छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
Wed, 23 Jul 2025 05:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 23 Jul 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
एटा। विद्यालय से छुट्टी लेकर घर पहुंची छात्रा की परिजन से कहासुनी हो गई। इसके बाद छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। मेडिकल कॉलेज से परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना सकीट क्षेत्र के गांव रेवाड़ी निवासी सौरभ ने बताया कि भतीजी शिवानी (15) कस्बा सकीट के एक विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर विद्यालय से छुट्टी लेकर घर आई तो किसी बात के कारण परिजन से कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज होकर शिवानी कमरे में चली गई। वहां उसने दुपट्टे से फंदा बनाया और पंखे के कुंदे में फंसाकर लटक गई। जानकारी होने पर परिजन कमरे के पास पहुंचे और दरवाजा खोलने का प्रयास किया।
अंदर से बंद होने की वजह से दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांक कर देखा। फंदे पर लटकती शिवानी को देखकर परिजन की चीख निकल गई। पड़ोसियों को बुलाकर किसी तरह से दरवाजा खोला और शिवानी को फंदे से उतारा। गंभीर हालत में परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लाए। यहां चिकित्सक ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी चमन गोस्वामी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।