{"_id":"682242fec7a032aabf0641d5","slug":"a-student-troubled-by-blackmailing-attempted-suicide-by-hanging-herselfa-student-troubled-by-blackmailing-attempted-suicide-by-hanging-herself-etah-news-c-163-1-eta1001-133487-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा ने फंदा लगाकर जान देने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा ने फंदा लगाकर जान देने का किया प्रयास
Tue, 13 May 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 13 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा ने रविवार को फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर परिजन ने उसको फंदे से उतारा और मेडिकल कॉलेज लाए। यहां से रेफर कर दिया गया है।
महिला ने मेडिकल कॉलेज में बताया कि भतीजी कक्षा 11 की छात्रा है। गांव का ही एक युवक और उसके पिता भतीजी को आए दिन परेशान करते हैं। उन लोगों के पास कुछ फोटो और वीडियो हैं, जिनको वायरल करने की धमकी देते हैं। घर पर पिताजी बुजुर्ग है। अन्य सदस्य बाहर रहकर नौकरी करते हैं। इसी का फायदा उठाकर आरोपी पिता-पुत्र आए दिन धमकाते हैं और परेशान करते हैं।
तंग आकर रविवार रात लगभग 11 बजे नाबालिग भतीजी ने फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर बुआ ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आए और उसको फंदे से उतार कर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर किसी प्रकार की तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।