{"_id":"6acbce84c771213cae0afe89","slug":"a-policeman-struck-a-farmer-with-a-baton-as-he-arrived-at-the-market-to-sell-paddy-ca-policeman-struck-a-farmer-with-a-baton-as-he-arrived-at-the-market-to-sell-paddy-causing-a-head-injuryausing-a-head-injury-etah-news-c-163-1-eta1013-158195-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: धान बेचने मंडी पहुंचे किसान को पुलिसकर्मी ने मारा डंडा, सिर फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: धान बेचने मंडी पहुंचे किसान को पुलिसकर्मी ने मारा डंडा, सिर फूटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मंडी समिति में धान बेचने पहुंचे किसान को ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने पीट दिया। पिटाई में किसान के सिर में चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर अन्य किसानों में आक्रोश फैल गया और वह हंगामा करने लगे।
इसके अलावा इमरजेंसी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ पुलिसकर्मी किसान को अंदर ले जाते और धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं।
मलावन थाना क्षेत्र के गांव हिरौंदी निवासी ओमकार सिंह ने बताया कि वह धान बेचने के लिए मंडी समिति पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उन्हें पीट दिया। इससे उनके सिर में चोट लग गई और वह लहूलुहान हो गए। घटना के बाद अन्य किसानों में नाराजगी फैल गई और वह विरोध जताते हुए हंगामा करने लगे।
वहीं मामले से जुड़ा इमरजेंसी का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी किसान को अंदर ले जाते और धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। किसानों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।