फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A plastic waste management center will be built in Jalesar Rural.

Etah News: जलेसर देहात में बनेगा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर

Wed, 24 Sep 2025 05:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 24 Sep 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
A plastic waste management center will be built in Jalesar Rural.
एटा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत जलेसर देहात में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर बनवाया जाएगा। 1500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 16 लाख रुपये की लागत से निर्माण कराया जाएगा। सेंटर के बनने के बाद आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भी प्लास्टिक कचरे की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी प्रभारी श्वेता सिंह ने बताया कि जिले में अभी तक अलीगंज देहात व कोतवाली देहात क्षेत्र में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर संचालित है। वहां प्रतिदिन ग्राम स्तर से एकत्र किए गए प्लास्टिक कचरे को छांटकर पुनर्चक्रण के लिए भेजा जाता है। जलेसर देहात में बनने वाले नए सेंटर से आस-पास की ग्राम पंचायतों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इससे न केवल गांव की सड़कों व नालियों में फैलने वाले प्लास्टिक कचरे पर रोक लगेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान को भी बल मिलेगा। जलेसर देहात क्षेत्र के अंशुल कुमार ने बताया कि गांव में प्लास्टिक कचरा बड़ी समस्या बना हुआ है। लोग इसे नालियों या खेतों में फेंक देते हैं। इससे जलभराव, भूमि प्रदूषण और पशुओं की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। सेंटर बन जाने से यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed