फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A piece of the roof of the dialysis center broke off, but the patients survived

Etah News: डायलिसिस केंद्र की छत का टुकड़ा टूटा, मरीज बचे

Thu, 14 Aug 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 14 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
A piece of the roof of the dialysis center broke off, but the patients survived
मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस केंद्र में छत से टूटकर गिरा ईंट का टुकड़ा।संवाद
एटा। डायलिसिस केंद्र में बिजली गुल होने की वजह से बिजनौर जिले में एक मरीज की मौत हो चुकी है। ऐसा ही हादसा बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में स्थित डायलिसिस केंद्र में होते-होते बचा। डायलिसिस केंद्र जर्जर होने की वजह से छत का एक टुकड़ा टूटकर जमीन पर गिर गया जिसकी वजह से मरीज बाल-बाल बच गए। जर्जर होने के बाद भी मेडिकल कॉलेज का प्रशासन नींद से नहीं जाग रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस केंद्र कई साल पुराना है। इसमें मरीजों की डायलिसिस की जाती है। जर्जर होने की वजह से मरीजों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 3 बजे डायलिसिस की छत का एक टुकड़ा टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि यह टुकड़ा मरीज के ऊपर नहीं गिरा जिससे बच गए। यहां पर हर रोज 10 मरीजों की डायलिसिस की जाती है। छत से ईंट का टुकड़ा जमीन पर गिरा जो काफी बड़ा था।
विज्ञापन

आवाज सुनकर सभी मरीज चौंक गए। अगर किसी मरीज के ऊपर गिर जाता तो वह बुरी तरह से जख्मी हो सकता था। गौरतलब है कि डायलिसिस केंद्र की प्रत्येक दीवार जर्जर है। जगह जगह प्लास्टर टूट रहा है। बारिश के मौसम में कई जगह से छतों से पानी टपकता है। मेडिकल कॉलेज का प्रशासन भी इसको लेकर सतर्क नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed