फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A person injured in a road accident died during treatment

Etah News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Thu, 14 Aug 2025 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 14 Aug 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
A person injured in a road accident died during treatment
एटा। सिरसा टिप्पू नहर के पास कासगंज रोड पर 3 अगस्त को एक सड़क हादसा हो गया था। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ था। घायल की आगरा में उपचार के दौरान बुधवार की रात मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव अख्तौली नयवांस निवासी विश्ववीर सिंह ने बताया कि मिरहची थाना क्षेत्र में 3 अगस्त को पैदल जा रहे चाचा राजवीर सिंह (65) और गांव के ही रामनिवास सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। स्थानीय लोगों ने उनको एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया था। यहां चिकित्सक ने रामनिवास को मृत घोषित कर दिया और रामवीर को आगरा रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

तब से आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में ही इनका उपचार चल रहा था। बुधवार की देर रात इलाज के दौरान ही चाचा रामवीर की मौत हो गई। यह 4 भाइयों में दूसरे नंबर के थे और मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed