{"_id":"68811da3315a84fb210de080","slug":"a-notice-was-issued-to-seven-absent-sanitation-workers-and-a-reply-was-sought-etah-news-c-163-1-eta1002-136692-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अनुपस्थित सात सफाई कर्मचारियों को नोटिस देकर मांगा जबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अनुपस्थित सात सफाई कर्मचारियों को नोटिस देकर मांगा जबाव
Wed, 23 Jul 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान में भी लापरवाही बरती जा रही है। विकासखंड जैथरा में तैनात सफाई कर्मचारियों की टीम बनाकर उन्हें राजस्व ग्राम व ग्राम पंचायत वार साफ सफाई के तहत ड्यूटी लगाई गई। शिकायत में अनुपस्थित मिले 7 सफाई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
डीपीआरओ डॉ. प्रीतम सिंह ने बताया कि जनपद में संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्राम पंचायत में साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए सफाई कर्मियों की टीम बनाकर तैनाती की गई है जिससे कि सफाई अभियान को गति मिल सके। ग्राम पंचायत में लगातार अनुपस्थित चल रहे सफाई कर्मचारियों की शिकायत मिलने के बाद उन पर कार्रवाई की गई है।
मुनेश कुमार, रितिक कुमार, संजीव, सुरेंद्र, मोनिका, शशी, सुखपाल को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। 3 दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने पर उनके विरुद्ध सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।