फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A minor girl who went to pluck berries in the fields was gang-raped

Etah News: घेर में बेर तोड़ने गई नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 21 Feb 2025 06:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 21 Feb 2025 06:19 PM IST
विज्ञापन
A minor girl who went to pluck berries in the fields was gang-raped
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
पूर्व नेवी जवान और वर्तमान आर्मी सैनिक पर लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जैथरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति के घेर से बेर तोड़ने पहुंची नाबालिग छात्रा को वहां पहले से मौजूद व्यक्ति ने दबोच लिया। तभी वहां उसका दूसरा साथी भी आ गया और दोनों ने मिलकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर एक युवक वहां पहुंचा, तो आरोपी वहां से भाग गए।
पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह धुमरी कस्बा के एक विद्यालय में कक्षा 7 में पढ़ती है। छात्रा के पिता का आरोप है कि बृहस्पतिवार को दोपहर के समय गांव में ही एक व्यक्ति के घेर में बेर खाने के लिए गई थी। जैसे ही वह बेर तोड़ने लगी, तभी वहां पहले से मौजूद पूर्व नेवी सैनिक ने उसको पकड़ कर खींच लिया। आरोपी छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इतने में दूसरे गांव का एक व्यक्ति वहां से निकला जो कि आरोपी का मित्र था।
विज्ञापन

वहां आ गया और दोनों ने मिलकर बारी-बारी से छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर गली से निकल रहे गांव के ही एक युवक ने अंदर जाकर देखा, तो आरोपी छात्रा को छोड़कर भाग गए। छात्रा के मुताबिक दूसरा व्यक्ति वर्तमान में आर्मी का जवान है। पीड़ित छात्रा ने थाना जैथरा पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व नेवी जवान और वर्तमान आर्मी सैनिक हैं या नहीं इसके बारे में पता किया जा रहा है। -सुधांशू शेखर, सीओ अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed