फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A mentally ill youth committed suicide by hanging himself

Etah News: मानसिक रूप से बीमार युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 17 Jul 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 17 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
A mentally ill youth committed suicide by hanging himself
एटा। मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने पत्नी के मायके जाने पर बुधवार की रात में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजन छत पर गए तो देखा कि युवक फंदे से लटक रहा है। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए तो शव नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव इमादपुर निवासी सत्यप्रकाश ने बताया कि छोटा भाई रविकांत (35) पिछले 5 वर्ष से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। मंगलवार को इनकी पत्नी मायके चली गई तो परेशान लग रहा था। बुधवार की शाम के खाना खाने के बाद पहली मंजिल पर सोने चला गया। रात के समय रविकांत ने फंदा लगा लिया। सुबह जब छत पर गए तो देखा कि बरामदे में साड़ी के फंदे से रविकांत लटक रहा है।
विज्ञापन

यह देखकर चीख निकल गई तो आसपास के लोग व अन्य परिजन मौके पर आ गए। इसके बाद रविकांत को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed