फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A handful of soil taken from every house for Amrit Kalash Yatra

Etah News: अमृत कलश यात्रा के लिए हर घर से ली गई एक मुट्ठी मिट्टी

Tue, 12 Sep 2023 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
A handful of soil taken from every house for Amrit Kalash Yatra
एटा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद राजवीर सिंह ने किया। सांसद ने सकीट विकासखंड के गांव मानिकपुर में पहुंचकर हर घर से एक मुट्ठी मिट्टी अमृत कलश में डलवाई। साथ ही एक-एक मुट्ठी चावल भी एकत्रित किए गए। ग्राम प्रधान रिंकी गुप्ता ने बताया कि गांव में मेरी माटी मेरा देश के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत गांव में हर घर से एक मुट्ठी मिट्टी तथा एक मुट्ठी चावल लेकर अमृत कलश में डाले गए। ग्राम पंचायत से कुल दो कलश भर कर अमृत कलश यात्रा के लिए भेजे गए हैं। इस अवसर पर सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार विकास के नित नए कीर्तिमान गढ़ रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक हर सरकारी योजना का लाभ पहुंच रहा है। विभिन्न योजनाओं की धनराशि सीधी लाभार्थी के खाते में पहुंच रही है। जिसकी वजह से समाज का हर वर्ग भारतीय जनता पार्टी की सरकार से खुश है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप जैन, मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी, प्रमोद गुप्ता, प्रवीन गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed