फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A fire broke out in the transformer of the medical college at night, causing inconvenience to patients for three hours.

Etah News: मेडिकल कॉलेज के ट्रांसफॉर्मर में रात में लगी आग, 3 घंटे परेशान रहे मरीज

Tue, 19 May 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 19 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the transformer of the medical college at night, causing inconvenience to patients for three hours.
मेडिकल कॉलेज में लगे ट्रांसफॉर्मर में लगी आग। संवाद
एटा। गर्मी बढ़ते ही विद्युत निगम के ट्रांसफॉर्मर भी हांफने लगे हैं। सोमवार को पारा 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसकी वजह बिजली की खपत भी अधिक हुई। घर, दफ्तर, अस्पताल में एसी, पंखा, कूलर भी जमकर चल रहे हैं। लोड अधिक होने पर मेडिकल कॉलेज में लगे ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। इससे मेडिकल कॉलेज की करीब तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इनवर्टर और जनरेटर भी लोड के कारण ठीक से काम नहीं कर पाए। मरीजों और तीमारदारों को गर्मी में रहना पड़ा। करीब 11 बजे विद्युत आपूर्ति सही हो सकी।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब 8 बजे मेडिकल कॉलेज के एनआरसी वार्ड के सामने लगे ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई और विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसकी वजह से एनआरसी वार्ड में भर्ती अतिकुपोषित बच्चों के साथ मेडिकल कॉलेज के वार्ड में भर्ती मरीजों को परेशानी हुई। रात करीब 11 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू हो सकी। तब जाकर मरीज व तीमारदारों को चैन की सांस मिली।
विज्ञापन







मेडिकल कॉलेज के एनआरसी वार्ड के बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर में रात को आग लग गई। इसकी वजह से बिजली चली गई। बिजली जाने के बाद करीब तीन घंटे तक वार्ड के बाहर बीमार बच्चों को लेकर बैठना पड़ा। - सरोज, रफीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के बाद मेडिकल कॉलेज की बिजली चली गई। इससे गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात 11 बजे बिजली आई तब जाकर गर्मी से थोड़ी राहत मिली। - नेमवती, अथैया, कासगंज




मेडिकल कॉलेज में लगे ट्रांसफॉर्मर में किसी कारण से आग लगने से केबल जल गई थी। उसे सही करा दिया गया। करीब तीन घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई। - सुभाष चंद्र, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम

मेडिकल कॉलेज में लगे ट्रांसफॉर्मर में लगी आग। संवाद

मेडिकल कॉलेज में लगे ट्रांसफॉर्मर में लगी आग। संवाद

मेडिकल कॉलेज में लगे ट्रांसफॉर्मर में लगी आग। संवाद

मेडिकल कॉलेज में लगे ट्रांसफॉर्मर में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed