फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A disease is weakening bones; 50 patients are receiving treatment daily.

Etah News: हड्डियों को कमजोर कर रही बीमारी, रोजाना 50 मरीज ले रहे उपचार

Mon, 19 Oct 2026 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
A disease is weakening bones; 50 patients are receiving treatment daily.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस पर हड्डियों को कमजोर करने वाली इस बीमारी के प्रति जागरूकता जरूरी है। इसकी समस्या से हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है जिससे वे कमजोर और नाजुक हो जाती हैं। ऐसे में मामूली चोट लगने या गिरने से भी हड्डी टूटने का खतरा बढ़ जाता है। मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में प्रतिदिन करीब 50 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बुजुर्गों की संख्या अधिक है।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. इशान अहमद ने बताया कि ऑस्टियोपोरोसिस को साइलेंट बीमारी भी कहा जाता है। शुरुआती दौर में इसके स्पष्ट लक्षण नजर नहीं आते।
बीमारी बढ़ने पर पीठ और कमर में दर्द, लंबाई कम होना, झुककर चलना और मामूली चोट में हड्डी टूटना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। जोड़ों और घुटनों का दर्द केवल इसका कारण नहीं होता। ऐसी परेशानी होने पर चिकित्सकीय जांच कराना जरूरी है।
विज्ञापन

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन-डी से भरपूर आहार लेना चाहिए। दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां और कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ भोजन में शामिल करें। शरीर में विटामिन-डी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित रूप से पैदल चलना, संतुलन और वजन सहन करने वाले व्यायाम करना भी लाभकारी हैं। धूम्रपान और अत्यधिक शराब के सेवन से बचना चाहिए। बुजुर्गों को गिरने से बचाव के लिए घर में पर्याप्त रोशनी और फिसलन रहित फर्श का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed