फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A class 2 student was raped by a teenager from the same village

Etah News: कक्षा 2 की छात्रा से गांव के ही किशोर ने किया दुष्कर्म

Tue, 13 May 2025 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 13 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
A class 2 student was raped by a teenager from the same village
एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को कक्षा 2 की छात्रा से गांव के ही किशोर ने दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची के चीखने पर आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

वारदात के समय बच्ची भागवत कथा सुन रही मां को पानी देने जा रही थी। बच्ची जैसे तैसे मां के पास पहुंची और गोद में अचेत होकर गिर गई। सूचना पर पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बालिका के पिता ने पुलिस को बताया कि गांव में भागवत कथा चल रही है। घर से लगभग 500 मीटर दूर हो रही कथा को सुनने पत्नी और 7 वर्षीय बेटी गईं थीं।
विज्ञापन

दोपहर के समय पत्नी को प्यास लगी तो बेटी से कहा। वह घर से पानी लेकर वापस पंडाल में जा रही थी। उसी समय गांव का ही एक किशोर उसको बहला-फुसलाकर साथ ले गया और एक खेत में उसको खींचकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की चीख सुनकर उधर से गुजर रहे कुछ लोग खेत की ओर आए तो आरोपी भाग निकला। बेटी बदहवास स्थिति में भागती हुई मां की गोद में जाकर गिरी और अचेत हो गई।
बताया कि बच्ची के होश में आने के बाद उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी।
पिता ने बताया कि बेटी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 2 की छात्रा है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

सोमवार को सुबह 11 बजे आरोपी को गड़ेसरा बंबा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची की हालत स्थिर है और अस्पताल में उसकी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed