{"_id":"63cbb3787677e13123517ac0","slug":"a-bull-attacked-a-woman-who-defecated-on-farm-she-died-in-etah-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: शौच गई महिला पर सांड ने किया हमला, मौत, खेत गई थी, वहीं आवारा पशुओं का झुंड घूम रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: शौच गई महिला पर सांड ने किया हमला, मौत, खेत गई थी, वहीं आवारा पशुओं का झुंड घूम रहा था
Sat, 21 Jan 2023 03:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 21 Jan 2023 03:12 PM IST
सार
एटा में अवारा पशुओं के झुंड से निकलकर एक सांड ने महिला पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
मृतका रामदुलारी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जिले में शौच करने गई महिला पर अवारा सांड ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ घंटे में उसकी मौत हो गए। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के कुनावली गांव की है। गांव निवासी मूलचंद्र की पत्नी रामदुलारी (55) गुरुवार की शाम शौच के लिए गई थी। इसी समय अवारा सांड ने हमला कर दिया। उसके बेटे ग्यादीन ने बताया कि रात करीब 10 बजे गांव के बाहर खेतों में गोवंशों के झुंड में से एक सांड ने मां पर हमला कर दिया। इसकी वजह से मां गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके पेट, पीठ और पैरों में चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
बताया कि चीख पुकार सुनकर हम लोग पहुंचे। रात को ही एक निजी डॉक्टर के पास लेकर गए। उसने उपचार करने के बाद घर भेज दिया। शुक्रवार की सुबह पांच बजे उनकी मौत हो गई। कोतवाली देहात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सांड़ के हमले से महिला घायल हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन