{"_id":"66994bef3bb20a010b0c86ed","slug":"a-boy-who-went-to-graze-goats-drowned-in-a-pit-filled-with-water-died-etah-news-c-163-1-eta1001-119968-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बकरी चराने गया बालक पानी से भरे गड्ढे में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बकरी चराने गया बालक पानी से भरे गड्ढे में डूबा, मौत
Thu, 18 Jul 2024 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 18 Jul 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
सकीट। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला गंगी में बृहस्पतिवार को 9 वर्षीय बालक पानी से भरे गड्ढे में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन ने बताया कि किशोर बकरी चराने गया था, तभी यह हादसा हो गया।
गांव नगला गंगी निवासी शहाबुद्दीन ने बताया कि उसका 9 वर्षीय पुत्र इशरार अपने साथियों के साथ बृहस्पतिवार दोपहर के समय सकीट मुबारकपुर सराय मार्ग पर बकरी चरा रहा था। चरते-चरते जब बकरी आगे चली गई तो इशरार उसको पकड़ने के लिए जा रहा था। रास्ते में पानी से भरे हुए गड्ढे में गिर गया। गड्ढा गहरा होने की वजह से डूबने लगा। यह देखकर साथ गए बच्चों ने सूचना घर पर दी।
जब तक हम लोग पहुंचे और बच्चे को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। यह देखकर चीत्कार मच गया। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि घटना के बारे में किसी प्रकार की सूचना थाने पर नहीं दी गई है। मृतक बालक के नाना ईदू से बात हुई तो उन्होंने कहा कि बालक बकरी चराने गया था। वहां पानी से भरे गड्ढे में गिरकर डूबने से उसकी मौत हुई है। हम किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं।