{"_id":"69e7c02afd4ea8f59b0b7c19","slug":"a-blockade-was-imposed-over-the-death-of-a-youth-and-a-scuffle-broke-out-with-the-police-etah-news-c-163-1-eta1013-149512-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: युवक की मौत पर जाम लगाया, पुलिस से धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: युवक की मौत पर जाम लगाया, पुलिस से धक्का-मुक्की
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सकीट क्षेत्र में गांव कर्मपुरा के पास सोमवार की रात बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में एटा के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
यहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों और परिजन ने शव को जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। रोकने पर पुलिस से ग्रामीणों की धक्का-मुक्की कर दी गई। रात में करीब एक घंटे यातायात बाधित रहने से वहां वाहनों की कतार लग गई।
फिरोजाबाद जनपद के एका थाना क्षेत्र स्थित नगला गड़रिया निवासी बबलू (23) पुत्र छोटेलाल की ससुराल सकीट में है। सोमवार की रात को वह सकीट जा रहा था। सकीट क्षेत्र में कर्मपुरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
युवक को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि हादसा सात बजे हुआ था और पुलिसकर्मी दो घंटे देरी से मौके पर पहुंचे।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बबलू की बाइक को पुलिस के वाहन ने टक्कर मारी है। इसीलिए उसे अस्पताल लाने में भी देरी की गई। इन्हीं आरोपों के चलते परिजन ने सड़क पर जाम लगा दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए। गुस्साए परिजन ने मृतक का शव अस्पताल के बाहर जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने परिजन को समझाने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस होने लगी। भीड़ की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। जाम के कारण मार्ग करीब एक घंटे तक बाधित रहा। पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए और जाम खोला गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया।