फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कब्रिस्तान की जगह पर कब्जे की कोशिश

कब्रिस्तान की जगह पर कब्जे की कोशिश

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Etah
Etah Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज रोड तिराहे पर कब्रिस्तान की भूमि पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। इस मामले को लेकर गुरुवार को मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतर आए और जुलूस निकालकर पुलिस कार्यालय पहुंचे, जहां प्रभारी एसएसपी विसर्जन सिंह यादव को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता शमशाद सलमानी अली ने बताया कि उक्त कब्रिस्तान में बनी कब्रों की सुरक्षा के लिए वक्फ विभाग लखनऊ द्वारा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के माध्यम से उक्त कब्रिस्तान की भूमि में बाउंड्रीवाल कराई गई थी, लेकिन ग्राम शीतलपुर के कुछ भूमाफिया बाउंड्रीवाल के कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। ऐसे में निर्माण कार्य शुरू होने के चलते ठेकेदार ने पुरानी बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया, इससे कब्रिस्तान पूरी तरह से खुला हुआ है और दबंग कब्जा करना चाह रहे हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर बसपा नेता जहीर अहमद, साबिर अली, अतुल राठी, शकील बाबू, रिआज अहमद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed