{"_id":"4-85610","slug":"Etah-85610-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यवसायी रहस्यमय ढंग से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा व्यवसायी रहस्यमय ढंग से गायब
Etah
Updated Thu, 28 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
एटा (ब्यूरो)। कपड़ा व्यवसायी रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी न मिलने पर पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के मोहल्ला नारायण नगर निवासी नंदलाल कपड़ा व्यवसायी हैं। जो 25 जून को घर से फीरोजाबाद जाने के लिए निकले थे। जिन्हें छोड़ने बस स्टैंड तक उनकी पत्नी पुष्पा देवी भी आई थीं। इसके बाद से वह घर नहीं लौटे। परिवारीजनों ने दोस्तों, रिश्तेदारों में काफी तलाश की, मगर कहीं भी व्यवसायी का सुराग नहीं लगा। व्यवसायी की पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर व्यवसायी की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि 22 अगस्त से गायब विकासनगर निवासी शिक्षक अमित वर्मा का भी अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन