{"_id":"4-74643","slug":"Etah-74643-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"दम घुटने से हुई थी सुखवीर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दम घुटने से हुई थी सुखवीर की मौत
Etah
Updated Mon, 10 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात के गांव नगला कंचन निवासी सुखवीर की मौत गले में फंदा कसने के दौरान दम घुटने से हुई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में हुई पुष्टि के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि शनिवार सुबह करीब छह बजे कोतवाली देहात के गांव महुअट निवासी सुखवीर (35) पुत्र सुरेंद्र मृतावस्था में पड़ा मिला था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। इस मामले में मृतक की मां कुंदो देवी ने सुखवीर की पत्नी व गांव के ही एक व्यक्ति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस को लिखित तहरीर भी दी थी।
वहीं पत्नी ने अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुखवीर की मौत का खुलाया होने के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।